रुद्रपुर, मई 26 -- खटीमा, संवाददाता। पालिका सीमा विस्तार के बाद कई परिवार प्रशासनिक असमंजस की स्थिति में आ गए हैं। ग्राम सभा उमरूखुर्द और सना मुडेली के ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर उन्हें नगर पालिका क्षेत्र में शामिल करने अथवा नई ग्राम सभा गठन की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सीमा विस्तार के दौरान कागजों में दोनों ग्राम सभाओं की पूरी आबादी को नगर पालिका में शामिल दिखाया गया था, वास्तविक सीमांकन में उमरूखुर्द के लगभग 300 परिवार और सना मुडेली के करीब 150 परिवार सीमा से बाहर रह गए। इसके चलते ये परिवार न तो नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हैं और न ही किसी ग्राम सभा का हिस्सा। यह भी पढ़ें- नगर पालिका सीमा विस्तार के बाद सैकड़ों परिवार प्रशासनिक व्यवस्था से बाहर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस स्थिति के कारण उन्हें सरकारी योजनाओं, मूलभूत...