शामली, मार्च 17 -- शामली। प्रदेश सरकार द्वारा शासन से नामित नगरपालिका परिषद शामली के लिए नामित पांच सभासदों का स्वागत किया गया। घोषित नामों में नामदेव समाज से उत्तम नामदेव, पंजाबी समाज से हरिओम पाठक, अग्रवाल समाज से संगीता जिंदल, वाल्मीकि समाज से मीरा चावला तथा ब्राह्मण समाज से देवानंद गौड़ को नामित सभासद बनाया गया है।सभी नामित सदस्यों को कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। मंगलवार को शहर के अग्रसैन पार्क पर नामित सदस्य देवानंद गौड का स्वागत हुआ। इस मौके पर विकास धीमान, डा. मुबारक अली, संजय कौशिक, नीरज गौड, प्रतीक गर्ग, रोहित सैनी आदि मौजूद रहे। वही उत्तम नामदेव का नामदेव समाज ने स्वागत किया। इस दौरान नामदेव मंदिर समिति कपूरगढ़ के अध्यक्ष पवन नामदेव, भाजपा आईटी सेल ...