शामली, मार्च 11 -- नगर पालिका के सौजन्य से मंगलवार को शहर में घर-घर से कूड़ा उठाने की नई व्यवस्था का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष अरविंद संगल ने हरी झंडी दिखाकर कचरा वाहनों को रवाना किया। यह कार्य अब अलीगढ़ की संस्था ग्रीन सिटी वेस्ट डिस्पोजल सर्विसेज द्वारा संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पालिका अध्यक्ष अरविंद संगल ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए घर-घर कूड़ा संग्रहण की व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार कूड़ा संग्रहण का कार्य ग्रीन सिटी वेस्ट डिस्पोजल सर्विसेज को दिया गया है, जो आधुनिक व्यवस्था के साथ यह कार्य करेगी। संस्था द्वारा कूड़ा उठाने के दौरान ऑनलाइन रसीद भी जारी की जाएगी, जिससे यह भ्रम समाप्त हो जाएगा कि किसी घर से महीने में दो बार शुल्क लिया गया है।उन्होंने बताय...