इटावा औरैया, अप्रैल 8 -- इटावा। राज्यपाल द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण बुधवार को सम्पन्न हुआ। इटावा नगर पालिका में सदर विधायक सरिता भदौरिया की उपस्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट राकेश प्रसाद ने पांच मनोनीत सभासदों शिवम प्रताप धाकरे, तेजपाल राजपूत, प्रीति जैन, भीम बाल्मीकि, सचिन मिश्रा को शपथ दिलायी। कार्यक्रम में सदर विधायक का नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति गुप्ता व ईओ संतोष कुमार मिश्र ने बुके भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष अजय धाकरे समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्त्ताओं के साथ सभी सभासद व पालिका अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं मॉडल तहसील सभागार जसवंतनगर में नगर पालिका परिषद के पांच नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। एसडीएम कुमार सत्यम जीत ने सभी सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.