एटा, जून 30 -- मारहरा, नगर पालिका परिषद मारहरा में एक मीडिया कर्मी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर मामला चर्चा का विषय बन गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार दोपहर करीब चार बजे मीडिया कर्मी अमन पठान प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री विवाह योजना में कथित अनियमितताओं की जानकारी लेने के लिए नगर पालिका परिषद पहुंचे। आरोप है कि ऑन कैमरा कवरेज पर पालिका के बाबू ने नाराज होकर लात-घूंसों और लाठी-डंडों से पिटाई की। मोबाइल भी छीन लिया है। दूसरी तरफ से नगर पालिका परिषद ईओ रामदुलारे यादव ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के बाद पता चला कि युवक ने पालिका कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। यह भी पढ़ें- जांच के दौरान सिपाही से धक्कामुक्की का वीडियो वायरल गाली-ग...