शामली, मई 25 -- शामली। विभिन्न मांगों को लेकर धरना देर रहे नगर पालिका के सफाई कर्मियों एवं लिपिक वर्ग के सभी कर्मचारी संयुक्त रूप से सोमवार से हड़ताल पर चले गए। स्वायत शासन कर्मचारी महासंघ व सफाई कर्मचारी संघ के संयुक्त बैनर तले सभी कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। इसके चलते जहां दफ्तर के कामकाम बंद रहे वहीं शहर की सफाई व्यवस्था भी ठप रही। भीषण गर्मी में सड़कों पर पड़े कूड़े में सड़न होने से लोग परेशान रहे है। ईओ और चेयरमैन ने कर्मचारियों को वार्ता के लिए बुलाया लेकिन वार्ता विफल रही। कर्मचारियों ने मांगे पूरी नहीं होने तक हड़ताल की चेतावनी दी है। पिछले चार दिनों से विभिन्न मांगों को लेकर स्वायत शासन कर्मचारी महासंघ एवं उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में नगर पालिका कर्मचारी धरना दे रहे थे। कर्मचारियों ने पालिका प्रशासन ...