मऊ, जनवरी 7 -- मऊ, संवाददाता। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में नगरपालिका परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में मंगलवार को प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान अधिशासी अधिकारी को नगर विकास मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। आप जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि नगरपालिका परिषद में निर्माण कार्यों, ठेकों एवं भुगतान प्रक्रियाओं में अनियमितताओं एवं कमीशनखोरी की लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। ठेकेदारों को निजी आवास पर बुलाकर विशेष लाभ पहुंचाए जाने की सूचनाएं भी प्राप्त हुई हैं, जो गंभीर जांच का विषय है। इसके साथ ही जनहित की समस्याओं को लेकर चेयरमैन के आवास पर पहुंची पार्टी की दलित महिला पदाधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार किया गया, जो महिला सम्मान, दलित अधिकारों एवं लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विरुद्ध है। ज...