मुरादाबाद, अप्रैल 1 -- नगर पालिका परिषद, में उत्तर प्रदेश शासन की ओर से नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह विधिवत रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल तथा एसडीएम प्रति सिंह उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष इरफान सैफी ने की। उपजिलाधिकारी ने सभी नामित सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल ने नव-नामित सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए नगर के विकास, स्वच्छता और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। पालिकाध्यक्ष इरफान सैफी ने भी सभासदों को बधाई देते हुए कहा कि सभी जनप्रतिनिधि मिलकर नगर के समग्र विकास के लिए कार्य करें और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें। समारोह में सभासदों ने ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.