रिषिकेष, मई 15 -- नगर पालिका क्षेत्र के 20 वार्डों में चल रहा ऑनलाइन भवन गणना अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। डिजिटल फॉर्म के आधार पर किए जा रहे इस कार्य में अभी तक 54 प्रतिशत प्रगति दर्ज की गई। भवन गणना कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए कुल 158 अधिकारी एवं कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जिनमें से 14 अधिकारी एवं कर्मचारी रिजर्व में रखे गए हैं। वर्तमान में 144 अधिकारी एवं कर्मचारी मैदानी स्तर पर सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। इनमें 123 प्रगणक और 21 सुपरवाइजर शामिल हैं, जो घर-घर जाकर डिजिटल माध्यम से भवनों का सर्वे कर रहे हैं। यह ऑनलाइन भवन गणना अभियान 25 अप्रैल से शुरू किया गया था, जो 24 मई तक चलेगा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एमएल शाह ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य नगर क्षेत्र के सभी भवनों का अद्यतन डिजिटल रिकॉर्ड तैयार...