रुडकी, अप्रैल 22 -- ​मंगलौर, संवाददाता। नगर पालिका परिषद मंगलौर के बोर्ड की बैठक गुरुवार को सुबह 11 बजे पालिका सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष मोहिउद्दीन अंसारी करेंगे। बैठक के लिए कुल 20 मुख्य प्रस्ताव एजेंडे में शामिल किए गए हैं, जिनमें सबसे महत्वपूर्ण वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नगर पालिका के बजट को मंजूरी देना है। इसके अलावा मंगलौर कस्बे की सीमाओं पर स्वागत द्वार बनाने, सड़कों को गड्ढा मुक्त करने और विभिन्न वार्डों में नाला निर्माण और जल निकासी के कार्यों बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। मंगलौर-लंढौरा रोड के सुंदरीकरण और नई लाइटिंग व्यवस्था के प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। कस्बे में 10 नए वाटर कूलर लगाने और सुरक्षा की दृष्टि से विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे और कंट्रोल रूम स्थापित करने पर चर्चा होगी।​ बैठक में सांसद...