कौशाम्बी, अप्रैल 8 -- भरवारी, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका परिषद भरवारी के अम्बेडकर भवन कार्यालय सभागार में बुधवार को शासन द्वारा निकायों के नाम निर्दिष्ट सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान उपजिलाधिकारी चायल अरुण कुमार के द्वारा सभी नामित सभासदों को शपथ ग्रहण करवाया गया। शासन से नामित सभासदों में प्रीती कौशल, जीतेन्द्र कुमार मिश्र, प्रकाश चन्द्र केसरवानी, शिवम केशरवानी, रोहित कुमार विश्वकर्मा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष कविता पासी, अधिशासी अधिकारी राम सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्म राज मौर्य, बीजेपी की महिला कार्यकत्री ज्योति केसरवानी, भोले शंकर कुशवाहा सहित नगर पालिका भरवारी के अन्य वार्डों के सभासद व जनप्रतिनिधि तथा निकाय के कार्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.