आगरा, मई 10 -- तीर्थ नगरी सोरों के मेला मैदान में चल रहे निर्माण कार्य को लेकर नगर पालिका बोर्ड की आपातकालीन बैठक सोमवार को होगी। नगर पालिकाध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने कहा कि बोर्ड बैठक में मेला मैदान में हो रहे निर्माण कार्य के संबंध गहन चर्चा की जाएगी। बोर्ड बैठक में पारित होने वाले प्रस्ताव को शासन को भेजा जाएगा। उल्लेखनीय है कि मेला मैदान में साइबर थाना का निर्माण कार्य चल रहा है। नगर के लोग व सभासद इस निर्माण का विरोध कर रहे हैं। नगर पालिका के द्वारा भी निर्माण कार्य रोकने के संबंध में अधिकारियों को पत्र लिखे गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...