देवरिया, नवम्बर 4 -- बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। नगर पालिका परिषद गौरा-बरहज में जैम पोर्टल से खरीदारी, आउटसोर्सिंग कर्मियों की नियुक्ति और मानदेय भुगतान के मामले में बड़ा गोलमाल उजागर हुआ है। जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट विधान परिषद की सामाजिक सद्भाव समिति को भेज दी है। नगर में नंदना वार्ड पश्चिमी निवासी भाजपा नेता अमरेंद्र गुप्त ने 30 सितंबर 2023 को 25 बिंदुओं पर शिकायत की थी। चार माननीयों ने इस मामले को विधानपरिषद में रखा था। उसके बाद विधानपरिषद की सामाजिक सद्भाव कमेटी ने जिलाधिकारी देवरिया को टीम गठित कर जांच का निर्देश दिया था। डीएम द्वारा गठित समिति के सदस्य उपायुक्त उद्योग विभाग की जांच अनियमितता की परत खुलती गई। जेम पोर्टल से स्काई लिफ्टर, जेसीबी, नाला यंत्र मैन, ट्रैक्टर लोडर, कम्प्यूटर, लैपटॉप, प्लास्टिक और स्टील के डस्टबिन आदि की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.