हाथरस, अप्रैल 6 -- हाथरस। एक फिर एंटी करप्शन यूनिट अलीगढ़ शाखा के अधिकारी सोमवार को नगर पालिका परिषद पहुंचे। टीम द्वारा रंगे हाथ पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार की गई महिला कर्मचारी द्वारा देखे जा रहे कार्य के संबंध में पत्रावली को तलब किया। लगभग दो घंटे टीम कार्यालय में मौजूद रही पत्रावली की जानकारी जुटाए जाने के साथ कई कर्मचारियों से पूछताछ की। बीते सप्ताह बुधवार को एंटी करप्शन यूनिट ने नगर पालिका परिषद में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सोनिया सिंह को प्रधानमंत्री आवास योजना की फाइल आगे बढ़ाए जाने के नाम पर पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। एंटी करप्शन की कार्रवाई से पालिका कर्मचारियों में खलबली मच गई थी। दूसरे दिन एंटी करप्शन द्वारा गिरफ्तार महिला कर्मचारी को न्यायालय के समक्ष पेश किया था। वहां से न्य...