नैनीताल, अप्रैल 10 -- फोटो भीमताल। नगर पालिका में टोल एवं पार्किंग शुल्क वसूली को पारदर्शी और सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नैनीताल बैंक लिमिटेड के सहयोग से नगर पालिका में ऑनलाइन टोल कलेक्शन मॉड्यूल की शुरुआत कर दी गई है।ऑनलाइन पार्किंग कलेक्शन मॉड्यूल का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा और अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में नई प्रणाली को औपचारिक रूप से लागू किया गया। पालिका प्रशासन का कहना है कि इस ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से टोल और पार्किंग शुल्क की वसूली अब डिजिटल माध्यम से होगी। जिससे नकद लेनदेन में कमी आएगी और राजस्व संग्रह में पारदर्शिता बढ़ेगी। अध्यक्ष सीमा टम्टा ने बताया कि यह पहल नगर को स्मार्ट और डिजिटल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.