हापुड़, फरवरी 27 -- नगर पालिका परिषद में वित्तीय वर्ष 2026-2027 के मूल बजट के अनुमोदन हेतु बोर्ड बैठक शनिवार को आयोजित की जाएगी। बैठक में नगर के विकास कार्यों, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सड़क निर्माण तथा जनसुविधाओं से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों पर विचार कर बजट पारित किया जाएगा। पालिकाध्यक्ष विभु बंसल ने बताया कि बजट में नगर के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड के संतुलित विकास को प्राथमिकता देते हुए योजनाएं तैयार की गई हैं। इस बैठक में सभी सभासदों एवं संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है। बैठक में पारित बजट के अनुसार आगामी वित्तीय वर्ष में विभिन्न विकास कार्यों को गति प्रदान की जाएगी, जिससे नगर...