बलरामपुर, दिसम्बर 18 -- बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर की ओर से नामांतरण शुल्क में छूट दी जा रही है। जिससे संपत्ति धारकों को सीधा लाभ मिलेगा। अध्यक्ष डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने कहा कि नामांतरण की प्रक्रिया लोगों के लिए सरल सुलभ और किफायती होनी चाहिए। किसी उद्देश्य से नामांतरण शुल्क में कमी की गई है। ताकि लोग बिना किसी आर्थिक बोझ के समय पर नामांतरण कर सके। अध्यक्ष ने अपील करते हुए कहा कि इस छूट का लाभ उठाते हुए अपने संपत्ति संबंधित नामांतरण कर समय से लोग पूरा कराएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...