देवरिया, जुलाई 15 -- देवरिया, निज संवाददाता। नगर पालिका ने एक आरटीआई कार्यकर्ता को सूचना देने को साढ़े चार लाख रूपया शुल्क मांगा है। इसमें सूचना संकलित करने वाले कर्मचारियों का वेतन भी शामिल है। आरटीआई कार्यकर्ता ने निर्माण से संबंधित 7 साल की सूचना मांगी है। नगर पालिका ने कहा है कि सूचना संकलन में 6 माह का समय और पांच कर्मचारी लगेंगे। सूचना के लिए कर्मचारियों के वेतन व अन्य खर्च का चार लाख रूपया जमा करने को कहा है। शहर के अमेठी रोड निवासी आरटीआई कार्यकर्ता निर्मल कुमार त्रिपाठी ने वर्ष 2024 को नगर पालिका परिषद देवरिया से 14 आवेदनों के माध्यम से 142 विन्दु की सूचना मांगी। इसमें 106 बिन्दु की सूचना निर्माण से संबंधित शामिल रहा। निर्मल त्रिपाठी ने वर्ष-2018-19 से 2024-25 तक की सूचना उपलब्ध कराने की मांग की। नगर पालिका द्वारा सूचना उपलब्ध नह...