बागपत, फरवरी 20 -- बड़ौत। शुक्रवार को नगर पालिका प्रशासन द्वारा नगर की सब्जी मंडी में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। जिसमें सब्जी विक्रेताओं द्वारा तीन से चार फीट आगे तक किए गए अतिक्रमण से आवागमन का मार्ग बाधित था। अभियान के दौरान अधिकारियों को आंशिक विरोध का सामना करना पड़ा तो वही नगर वासियों को भी मंडी में लगने वाले जाम से निजात मिली है। अधिशासी अधिकारी मनोज रस्तोगी के निर्देश व राजस्व निरीक्षक नेमचंद के निर्देशन में सब्जी मंडी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। सब्जी विक्रेताओं द्वारा अपनी दुकानों व फड़ के सामने 3 से 4 फीट का अस्थाई अतिक्रमण किया गया था। जिस पर नगर पालिका द्वारा सख्ती के साथ कार्रवाई की गई, और इसे साफ कराया गया। अभियान के दौरान उन्हें व्यापारियों के विरोध का भी सामना करना पड़ा, लेकिन अभियान जारी रहा। मंडी के अंदर के सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.