शामली, जून 11 -- शामली। नगर पालिका शामली ने शहरवासियों को भवन कर एवं जलकर जमा करने में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के संशोधित कर निर्धारण के अनुसार नए बिल तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पालिका प्रशासन ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि संशोधित व्यवस्था के तहत शीघ्र बिल तैयार कर नागरिकों तक पहुंचाए जाएं, ताकि उन्हें कर जमा करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। गुरुवार को नगर पालिका कार्यालय में चेयरमैन अरविन्द संगल की अध्यक्षता में टैक्स विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। चेयरमैन ने बताया कि अप्रैल 2025 में शासन के निर्देशानुसार स्वकर निर्धारण प्रणाली लागू की गई थी, लेकिन इसके तहत कई नागरिकों को भवन कर एवं जलकर जमा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ र...