नगर पालिका ने मेधावी छात्र-छात्राओं का किया सम्मान
लखीमपुरखीरी, मई 19 -- नगर पालिका परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के होनहार छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता ने अलग-अलग बोर्ड के स्कूलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। नगर के अग्रसेन पार्क में आयोजित समारोह में दून इंटरनेशनल स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज, सेंट ऐन कॉलेज, द इंडियन एकेडमी, बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज, गुरुकुल एकेडमी, रामलीला बालिका इंटर कॉलेज, पलिया मॉन्टेसरी स्कूल और गोल्डन फ्लावर स्कूल के मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता ने बताया कि बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने वाला यह कार्यक्रम स्वच्छ भारत मिशन की थीम पर आयोजित किया गया था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.