देहरादून, जनवरी 7 -- नगर पालिका परिषद ने पालिका में कार्यरत पर्यावरण मित्रों सहित पालिका के चतुर्थश्रेणी कर्मचारियों को 100 से अधिक कंबल नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी व सभासदों ने वितरित किए। नगर पालिका सभागार में कंबल वितरण समारोह में कार्यालय अधीक्षक चंद्रप्रकाश बडोनी ने पालिकाध्यक्ष व सभासदों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि शासनादेश के अनुसार पालिका कर्मचारियों को कंबल, वर्दी आदि का वितरण करती है जिस कड़ी में कंबल वितरण किए जा रहे हैं। पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि हर चार साल में पालिका के सभी चतुर्थश्रेणी कर्मचारियों को कंबल वितरित किए जाते हैं, लेकिन इसमें संविदा के कर्मचारी भी शामिल होने चाहिए व इसे बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा व उन्हें भी कंबल दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पालिका के पर्यावरण मित्र व कर्मचारी पालिका की रीढ़ है व पूरे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.