अंबेडकर नगर, फरवरी 11 -- टांडा। नगर पालिका परिषद टांडा द्वारा अपने वादों एवं अन्य विधिक कार्यों की प्रभावी पैरवी के लिए मोहम्मद शाहिद को अधिवक्ता नियुक्त किया है। इस संबंध में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष शबाना नाज ने मोहम्मद शाहिद को पत्र जारी कर आवश्यकतानुसार पालिका के विधिक कार्यों में सेवाएं प्रदान करने के लिए अधिकृत किया है। पालिका प्रशासन ने अधिवक्ता मोहम्मद शाहिद से आवश्यकतानुसार विधिक सेवाएं लेने का निर्णय लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...