पिथौरागढ़, मई 31 -- प्रमोद दिगारी, डीडीहाट। नगर पालिका परिषद की ओर से लोगों को निःशुल्क कूड़ेदान वितरित किए गए। नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश चुफाल ने स्वछता अभियान के तहत नगर में कूड़ेदान वितरित किए। इस दौरान लाभार्थियों को सूखे व गीले कूड़े को डालने के लिए अलग-अलग कूड़ेदान दिए गए। अध्यक्ष चुफाल ने कहा की नगर को स्वच्छ रखने में जनता की सहभागिता जरुरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...