बिजनौर, अप्रैल 21 -- अफजलगढ़। पालिका प्रशासन द्वारा बाजार, मुख्य सड़क तथा बस स्टैंड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल मौजूद रहा। डीएम के निर्देश पर मंगलवार को शाम पालिका प्रशासन द्वारा बाजार, मुख्य मार्ग तथा बस स्टैंड के इर्दगिर्द मौजूद अतिक्रमण हटाया गया। कार्यवाही के दौरान सार्वजनिक स्थान पर अवैध तरीके से दुकानों के आगे रखे सामान सहित फल तथा मोमोज सहित अन्य रेहडी और ठेलों को हटवाया गया। पालिका प्रशासन द्वारा दो दिन पहले भी बाजार, सब्जी मंडी तथा बस स्टैंड पर मुख्य सड़क से अतिक्रमण को हटवाया गया था। इस मौके पर अतिक्रमण कारियों से शमन शुल्क भी वसूल किया गया। यह भी पढ़ें- नरकटियागंज की मुख्य सड़क से हटाया अतिक्रमण बताते चलें कि अतिक्रमण से लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है तथा कई बार जाम जैसे हालात बन जाते हैं।...