शामली, जून 16 -- शामली। शहर के नाला पटरी सब्जी मंडी में बढती अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर पालिका ने विशेष अभियान चलाया। बार बार चेतावनी और अग्रह किए जाने के बावजूद दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण न हटाये जाने पर सोमवार को नगर पालिका टीम ने दुकानदारों को नोटिस जारी करते हुए कुछ पर जुर्माना भी लगाया है। सोमवार को नगर पालिका के सफाई इंस्पेक्टर अनिल कुमार के नेतृत्व में एक टीम शहर के पुरानी सब्जी मंडी नाला पटरी पर पहुंची। जहां पिछले लंबे समय से दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण लोगों को आने जाने में हो रही परेशानियों को देखते हुए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने उन्होने शहर के फूल मार्किट से लेकर पूरी नाला पटरी पर दुकानदारों को अतिक्रमण किए जाने पर चेतावनी दी। साथ ही दुकानदारों को नोटिस देते हुए, नोटिस देने के बावजूद भी अतिक्रमण न ह...