रामपुर, मार्च 15 -- शनिवार को नगर के मोहल्ला नसीराबाद के लोगों ने सड़क पर किए जा रहे अतिक्रमण को लेकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।जिसके बाद नगर पालिका की टीम ने मौके पर पहुंच कर अतिक्रमण को तत्काल कार्यवाही करते हुए हटवा दिया। शिकायती पत्र पर मोहल्ले निवासी ने लिखा कि कुछ लोग अपने घरों में मिट्टी के बर्तन बनाने का कार्य करते हैं और उन्हें सुखाने व रखने के लिए सड़क पर ही फैला देते हैं। इससे आम लोगों के आने-जाने का रास्ता बाधित हो जाता है और आए दिन विवाद की स्थिति बनी रहती है। लोगों का आरोप है कि यदि कभी गलती से किसी राहगीर से मिट्टी के बर्तन टूट जाते हैं तो संबंधित लोग एकत्र होकर झगड़ा करने लगते हैं और पैसे की मांग करते हैं। साथ ही कुछ लोगों द्वारा शाम के समय शराब पीकर मोहल्ले के लोगों के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करने की भी शिकायत...