नगर पालिका ठेकेदार से रुपये लूटे
गाज़ियाबाद, जून 25 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। अंकुर विहार थाना क्षेत्र में दो बदमाशों ने ब्लेड से दिखाकर लोनी नगर पालिका ठेकेदार से मोबाइल फोन व 35 हजार रुपये लूट लिए। घटना 18 जून की है, जिसमें मंगलवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस बदमाशों की पहचान के प्रयास में जुटी है। लोनी नगर पालिका के ठेकेदार निसाल 18 जून को लोनी तिराहा के पास नाले का निर्माण कार्य करा रहे थे। क्रेन आने में देरी की वजह से काम रुका हुआ था। वह क्रेन का इंतजार कर रहे थे। निसाल ने बताया कि तभी दो बदमाश वहां पहुचे। दोनों के मुंह में ब्लेड था और उसे बड़ी ही खतरनाक तरीके से चला रहे थे। उन्होंने ब्लेड से मारने का भय दिखाकर उनसे मोबाइल और 35 हजार रुपये लूट लिए। सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.