एटा, दिसम्बर 10 -- नगर पालिका ने वर्षों से लंबित गृह और जल कर के बकाएदारों के खिलाफ सख्त और निर्णायक अभियान चलाने का निर्णय लिया है। पालिका जल्द ही ऐसे बड़े बकायेदारों के खिलाफ आरसी जारी करने जा रही है। जिन पर पालिका का करोड़ों रुपया बकाया है। यह कार्रवाई उन बकायेदारों पर केंद्रित होगी है। इन्होंने वर्ष 2010 से अपने भवन का कर जमा नहीं किया हैं। नगर पालिका वर्षों से कर जमा न करने वाले बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर रही है। इसमें अब तक शहर के करीब 200 बड़े करदाताओं की लिस्ट तैयार कर ली गई है। इन्होंने पिछले डेढ़ दशक यानि वर्ष 2010 से ग्रह कर और जल कर जमा नहीं किया है। इस काफी बड़े राजस्व के न मिलने के से पालिका के विकास कार्यों और नियमित खर्चों पर असर पड़ रहा है। नगर पालिका राजस्व निरीक्षक राकेश कुमार गौरव के अनुसार 200 बड़े कर बकायेदारों...