मुजफ्फर नगर, फरवरी 26 -- ई टेंडर से वाहन पार्किंग समेत अन्य ठेकों की नीलामी न होने के कारण नगर पालिका की आय प्रभावित हुई है। नगर पालिका को करीब 94.32 लाख रुपए की हानि हुई है। नगर पालिका के द्वारा पांच बार ई निविदा निकाली गई। इस दौरान दो वाहन पार्किंग स्थलों की निविदा स्वीकृत हो पाए, शेष निविदा स्वीकृत नहीं हुई। पालिका की आयहित को देखते हुए निर्धारित राशियों पर निर्णय लेने के लिए बोर्ड बैठक के एजेंडे में यह प्रस्ताव रखा गया है। नगर पालिका ने वाहन पार्किंग व अन्य ठेकों की नीलामी के लिए ई टेंडर की प्रक्रिया को अपनाया था। नगर पालिका की यह योजना परवान नहीं चढ पायी। जिस कारण वाहन पार्किंग समेत अन्य ठेकों की नीलामी नहीं हो पायी। इस दौरान टीओ और ईओ के बीच भी विवाद गहरा गया था। जिस कारण वाहन पार्किंग, क्योक्स, रेत बालू, ऑटो रिक्शा वार्षिक लाईसेंस ...