नगर पालिका के सामने छात्रों के दो गुटों में मारपीट, मची अफरातफरी
अमरोहा, जून 2 -- नगर पालिका गेट के सामने सोमवार देर शाम छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। दोनों ओर से जमकर लात घूंसे चले। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने किसी तरह समझौता कराया। मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक, इंटर में पढ़ने वाले सात-आठ छात्र नगर के कोचिंग संस्थान से कोचिंग करने के बाद स्कूटी व बाइकों से घर लौट रहे थे। जैसे ही छात्र नगर पालिका गेट पर पहुंचे कि किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों ओर से जमकर लात घूंसे चलने लगे। शोर शराबा व चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। किसी तरह छात्रों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। बाद में छात्र अपने घरों को चले गए। वहीं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजेश कुमार तिवारी ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.