फिरोजाबाद, मई 29 -- शिकोहाबाद पुलिस ने तीन दिन पूर्व नगर पालिका में सफाई कर्मी, बाबू के मध्य हुई मारपीट की घटना में बाबू की हत्या के प्रयास के मामले में 4 ज्ञात, 20 से 22 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी सफाई नायक रामौतार बाल्मीकि पुत्र कैलाश चंद्र निवासी कटरा मीरा को कटरा चौक के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। बताते चलें कि नगर पालिका के सफाई विभाग में तैनात बाबू आदित्य पुत्र सूरजपाल निवासी यादव कालोनी का जबरन हाजिरी को लेकर सफाईकर्मी वीरेंद्र बाल्मीकि पुत्र रामदीन निवासी कटरा मीरा से विवाद हो गया था। यह भी पढ़ें- नगर पालिका के बाबू पर हमले में सफाई नायक गिरफ्तार वह जबरन हाजिरी लगाने के लिए दबाव बना रहा था। इसको लेकर दोनों में नगर पालिका परिषद में अवकाश के बाद जमकर मारपीट हुई थी।...