रुडकी, जून 9 -- मंगलौर, संवाददाता। लिब्बरहेड़ी रोड के ट्रंचिंग ग्राउंड पर चोरों ने धावा बोलकर मशीनरी और बैटरियां चोरी कर ली। वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पालिका के जेसीबी चालक ने पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। जेसीबी चालक रिजवान ने तहरीर में बताया कि पालिका ने लिब्बरहेड़ी रोड पर किराए की जमीन लेकर ट्रंचिंग ग्राउंड बनाया हुआ है। दो जून की देररात दो चोरों ने वहां से कीमती सामान चोरी कर लिया। चालक को सुबह ड्यूटी के दौरान घटना का पता चला। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर दो अज्ञात व्यक्ति चोरी करते हुए दिखाई दिए। यह भी पढ़ें- नगर पालिका के ट्रंचिंग ग्राउंड में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए नकाबपोश चोर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...