बागेश्वर, मार्च 24 -- नगर पालिका बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। इसमें निर्माण कार्य 31 मार्च तक पूरे करने का निर्णय लिया। हाउस टैक्स के लिए स्व कर निर्धारित करना होगा, जिसका प्रस्ताव पास किया गया। लंबे समय से पालिका की दुकानें जिन लोगों के पास थी, उन्हें हस्तांतरित करने के लिए नियमावली बनाने का प्रस्ताव भी पारित किया। मंगलवार को पालिका सभागार में हुई बैठक में 11 वार्डों में सोलर लाइट तथा स्ट्रीट लाइट लगाने का निर्णय लिया। यहां लंबे समय से जंगली जानवरों का आतंक बना हुआ था। इस कारण लोग भयभीत थे। इसपर यह अहम निर्णय लिया। गर्मी को देखते हुए सभी वार्डों में सफाई तथा नालियों की सफाई व कीटनाशक छिड़काव करने का निर्णय लिया गया। लंबे समय से लटके निर्माण कार्यों को मार्च के अंत तक पूरा नहीं होने पर संबंधित ठेकेदारों के विरुद्ध पैनाल्टी आदि कार्रवाई क...