बदायूं, मई 18 -- बदायूं। कूड़ा डालकर तेज गति से लौट रहे पालिक की छोटी कूड़ा गाड़ी (टमटम) ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी से बरेली रेफर किया गया है। हादसा दातागंज में समरेर मार्ग पर दूध डेयरी के समीप सोमवार सुबह हुआ। नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी चलाने वाले एक सफाई कर्मी समरेर मार्ग पर कूड़ा डालकर लौट रहा था। जैसे ही वह दूध डेयरी के पास पहुंचा, तभी चालक का तेज रफ्तार टमटम से संतुलन हट गया और सामने से आ रहे बाइक सवार रवि पुत्र रामभरोसे निवासी ग्राम खुखड़ी थाना दातागंज को टक्कर मार दी। हादसे में रवि गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रवि कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। चोट अधिक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों से बरेली प्राइवेट अस्पताल...