शामली, नवम्बर 16 -- नगर पालिका की उदासीनता के चलते लोग जलभराव और गंदगी से परेशान है। शहर के बरखंडी रोड पर जलभराव होने से रविवार को एक जनाजा गंदे पानी से होकर लोग ले जाने को मजबूर दिखे। जिसको देखकर हर कोई नगर पालिका की कार्यशैली पर सवाल खडे कर रहा था। रविवार को शहर के मोहल्ला कलंदरशाह में एक मौत हो गई थी। मौत के बाद परिजन जनाजा लेकर निकले। रास्ते में कई जगहों पर निर्माण कार्य के दौरान रास्ते बंद थे। जिस कारण वह जनाजा नंदूप्रसाद मोहल्ले से बरखंडी रोड पर पहुंचे। जैसे ही लोग जनाजे को लेकर बरखंडी रोड पर पहुंचे तो वहां सडक पर जलभराव मिला। नाली का गंदा पानी सडक पर भरा हुआ था और पैदल चलना मुश्किल हो पा रहा था। ऐसे में लोग जनाजे को लेकर गंदे पानी से ही होकर निकले। जिससे उनको काफी परेशानियों का सामना करना पडा। वही आसपास रहने वाले लोग भी गंदा पानी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.