हापुड़, मार्च 11 -- पिलखुवा। क्षेत्र के प्रहलाद नगर बीस फुटा रोड की जर्जर हालत के कारण स्थानीय लोगों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी दिक्कत होती है। बरसात के समय स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे लोगों को रोजाना मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।इसी समस्या को लेकर पूर्व सभासद प्रत्याशी समीर सैफी ने नगर पालिका परिषद से जल्दी सड़क के निर्माण की मांग की है। समीर सैफी ने बताया कि यह मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है और यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं। उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार नजदीक है, ऐसे में बाजार और मोहल्लों में लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है, लेकिन खराब सड़क के कारण लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।इस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.