देवरिया, अप्रैल 26 -- देवरिया, निज संवाददाता। नगर पालिका परिषद देवरिया के अधिशासी अधिकारी संजय तिवारी ने बताया कि लघुत्तर नगरीय क्षेत्र में 8 नए वार्डो का सृजन कर सम्मिलित किया गया है।विस्तारित क्षेत्र में समस्त अनावासीय भवनों और भूमि पर करारोपण की कार्यवाही को नगर पालिका परिषद देवरिया में 1 अप्रैल जीआईएस सर्वे के माध्यम से कर निर्धारण की नोटिस संस्थानों, अध्यासियों को आपत्ति हेतु प्रेषित की गयी है। यदि किसी भवन स्वामी,अध्यासी अथवा प्रतिष्ठान को कर निर्धारण की नोटिस प्राप्त नहीं हुई है तो वह नगर पालिका कार्यालय में किसी कार्य दिवस में सम्पर्क करते हुए कर निर्धारण की नोटिस प्राप्त कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- जिला परिषद ने जारी की 20 योजनाओं की निविदा किसी प्रकार की आपत्ति होने पर 15 दिवस के अन्दर आपत्ति लिखित रूप से दाखिल कर सकते है। यह भी प...