जौनपुर, जनवरी 6 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। इंदौर में दूषित पेयजल के सेवन से हुई मौतों की घटना के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। नगर क्षेत्र के नागरिकों को शुद्ध तथा स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व अजय कुमार अम्बष्ट ने सोमवार को नगर पालिका परिषद का निरीक्षण किया और दिशा-निर्देश दिए। एडीएम ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता शुद्ध पेयजल आपूर्ति करना है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नगर क्षेत्र की सभी पानी की टंकियों से जल के नमूने जांच के लिए भेजने के निर्देश दिए। साथ ही पेयजल आपूर्ति की पाइपलाइन को दुरुस्त कराने पर जोर दिया, ताकि आमजन को सुरक्षित और स्वच्छ पानी मिल सके। इस संबंध में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी को निर्देश दिए। इसके बाद एडीएम ने सामुदायिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.