बुलंदशहर, अप्रैल 8 -- भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि खुर्जा नगर में करीब 104 सड़कों के निर्माण के लिए पिछले साल शासन से अनुमति मिल गई। इसमें जिलाधिकारी के आदेश पर दिसंबर 2025 को टेंडर भी जारी कर दिए गए, लेकिन अभी तक सड़कों का निर्माण नहीं हो सका है। चमन विहार, गुलशन विहार, प्रीत विहार, मुरारी नगर, नई बस्ती, तरीनान मोहल्ला, विजय नगर आदि कॉलोनियों में बुरा हाल है। जहां पर हल्की सी बारिश में जलभराव हो जाता है। कई बार लोगों ने इस संबंध में ईओ से मांग की तो उन्होंने केवल आश्वासन दिया। जिसके बाद भी कोई कार्य नहीं किया गया। उन्होंने एसडीएम से मामले की जांच कराने और विकास कार्यों को कराने की मांग की। इस दौरान पिंटू राघव, विष्णु दत्त त्यागी, कोमल, रविंद्र, विक्रम सोलंकी, विजय सोलंकी, संदीप भाटी, ...