अमरोहा, दिसम्बर 22 -- साइबर अपराधियों ने नगर पालिका अमरोहा के ठेकेदार का मोबाइल हैक कर खाते से 90 हजार रुपये उड़ा लिए। योनो एसबीआई का ऐप व्हाट्सऐप पर भेज अपने जाल में फंसा लिया। पुलिस ने मामले में मोबाइल नंबरों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर के मोहल्ला कटकुई निवासी फैसल जफर नगर पालिका अमरोहा में ठेकदारी करते हैं। वह उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के संगठन में जिला उपाध्यक्ष भी हैं। उन्होंने अपना एक बचत खाता मोहल्ला जट बाजार स्थित एसबीआई की शाखा में खोल रखा है। ऑनलाइन लेन-देन के लिए फैसल जफर योनो एसबीआई ऐप का इस्तेमाल करते हैं। कुछ दिन से उनके मोबाइल में योनो ऐप चल नहीं रहा था। उसी दौरान नौ दिसंबर को उनके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से कॉल आई, कॉल करने वाले ने खुद को योनो एसबीआई का अधिकारी बताया, उसने पूछा कि आपका योनो ऐप ...