कौशाम्बी, जून 21 -- रविवार को 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर नगर पालिका परिषद भरवारी के अम्बेडकर भवन कार्यालय में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी व ईओ रामसिंह द्वारा स्थानीय लोगों के साथ योगाभ्यास किया। इस दौरान मौजूद सभी लोगों ने स्वस्थ रहने का संकल्प लिया। नगर अध्यक्ष ने कहा कि योग शरीर, मन को स्वस्थ्य रखने का सुलभ तरीका है। इसे प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में उतारते हुए रोज करना चाहिए। यह भी पढ़ें- थल में योग दिवस का आयोजन हुआ यह भी पढ़ें- योग से निरोगी जीवन का संदेश, उत्साह के साथ मनाया गया योग दिवस यह भी पढ़ें- योगाचार्य को सम्मानित कर लिया योग का संकल्प

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...