जौनपुर, फरवरी 19 -- जौनपुर, संवाददाता। नगर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में बुधवार को कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगरपालिकाध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने किया। इस दौरान विभिन्न मोहल्लों में नलकूप स्थापना, रिबोर, जलनिकासी पाइपलाइन तथा इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण जैसे कार्य जनता को समर्पित किया। नपा अध्यक्ष ने कहा कि नगरवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना पालिका की प्राथमिकता है और आगे भी सभी वार्डों में विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे। इस दौरान लाल बहादुर पाल, सभासद पुष्पा देवी, राजेन्द्र प्रसाद मौर्या, किरन सिंह, जलकल अभियन्ता जटाशंकर पटेल, अवर अभियन्ता जल रागिनी मौर्या,अवर अभियन्ता जल प्रियंका यादव, अवधेश कुमार राय, अरविन्द, रिजवान, हैदर, विजय श्रीवास्तव, विजय यादव, मनोज पटेल, संदीप सिंह, धीरज ...