लोहरदगा, मार्च 6 -- नगर पर्षद लोहरदगा के उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए बैठक और चुनाव 17 मार्च को होगा। इसके लिए जितेंद्र मुंडा, अपर समाहर्ता लोहरदगा को निर्वाची अधिकारी और सहायक निर्वाची अधिकारी बीडीओ किस्को और अंचल अधिकारी किस्को को बनाया गयाा है।बैठक 17 मार्च को पूर्वाह्न 10.40 बजे से समाहरणालय सभाकक्ष में होगी। उपाध्यक्ष पद के लिए इच्छुक प्रत्याशियों द्वारा मध्याह्न 12 बजे से अपराह्न 12.30 बजे तक नामांकन किया जाएगा। अपराह्न 12.35 बजे से अपराह्न 1.05 बजे तक नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। अपराह्न 1.10 बजे से 1.40 बजे तक विधिमान्य अभ्यर्थियों की सूची तैयार की जाएगी। इच्छुक प्रत्याशियों के पास अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने के लिए अपराह्न 1.40 बजे से 1.55 तक समय होगा। अपराह्न 2.20 बजे से 3.00 बजे तक मतदान होगा। मतों की गणना अपराह्न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.