लोहरदगा, फरवरी 7 -- लोहरदगा, संवाददाता। नगरपालिका आम निर्वाचन, 2026 अंतर्गत शुक्रवार को प्रत्याशियों के नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक चली। इसमें अध्यक्ष पद के अभ्यर्थी प्रभात कुमार भगत, आरती कुमारी और राम लाल उरांव ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली। अब लोहरदगा नगर पर्षद अध्यक्ष पद के चुनाव मैदान में दस प्रत्याशी रह गए हैं। इनमें अनिल उरांव, लक्ष्मी नारायण भगत, पावन एक्का, बालमुकुन्द लोहरा, राजेन्द्र लोहरा, विलियम कुजूर, विशाल डुंगडुंग, सतीश रंजन उरांव, संजय टोप्पो और संतोष उरांव इनमें शामिल हैं। ★वार्ड पार्षद पद के पांच प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया है। वार्ड एक से किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। गुलनाज परवीन एवं तबस्सुम नाज के बीच यहां सीधा मुकाबला होगा। वार्ड 02 में साफिया शबनम ने नाम वापस लिया। नुसर...