चतरा, जनवरी 28 -- चतरा, संवाददाता। नगर परिषद (आम) निर्वाचन-2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने बुधवार को समाहरणालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर निर्वाचन से जुड़ी सभी अहम जानकारियाँ मीडिया के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने जानकारी दी कि चतरा नगर परिषद क्षेत्र में कुल 22 वार्ड हैं, जहाँ वार्ड पार्षदों एवं नगर परिषद अध्यक्ष का प्रत्यक्ष निर्वाचन गैर-दलीय आधार पर संपन्न होगा। नगर परिषद क्षेत्र में कुल 35,562 मतदाता हैं, जिनमें 17,525 पुरुष एवं 18,037 महिला मतदाता शामिल हैं। निर्वाचन के लिए 22 वार्डों में कुल 42 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जो 26 मतदान केंद्र भवनों में संचालित होंगे। उन्होंने बताया कि निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन 28 जनवरी 2026 को किया गया। नाम निर्देशन पत्र दाखिल कर...