हाजीपुर, दिसम्बर 12 -- हाजीपुर। निज संवाददाता नगर परिषद ने मच्छरों के प्रकोप से बचाव के लिए एंटी लार्वा का छिड़काव और सुबह-शाम फॉगिंग अभियान तेज कर दिया है। नगर परिषद की गाड़ियां रोजाना शहर के विभिन्न चौक चौराहों समेत वार्डों में घूम-घूमकर फॉगिंग कर रही हैं, ताकि मच्छरों का प्रकोप न बढ़े और लोग मौसमी बीमारियों से सुरक्षित रहें। नगर परिषद की टीम स्टेशन चौक, अनवरपुर चौक, सिनेमा रोड, राजेंद्र चौक, कचहरी रोड, अस्पताल रोड, मस्जिद चौक, नख़ास चौक, कौनहारा घाट समेत कई वार्डो मे जाकर फॉगिंग कराई जा रही है। नगर परिषद की सभापति डॉ. संगीता कुमारी ने बताया कि यह अभियान रोजाना चलाया जा रहा है, ताकि डेंगू, मलेरिया जैसे संक्रमणों का खतरा कम हो और शहरवासी सुरक्षित रहें। मौसम बदलने के कारण बुखार, सर्दी-खांसी और अन्य मौसमी बीमारियां तेजी से फैलती हैं, ऐसे मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.