भभुआ, जून 12 -- जेपी और पटेल चौक पर जाम लगने से चैनपुर, भगवानपुर, भभुआ शहर आने-जाने में राहगीरों व चालकों को हो रही परेशानी शहर में अतिक्रमणकारियों पर जुर्माना लगाने के बाद भी नहीं पड़ रहा असर बोले आमजन, ई रिक्शा और ऑटो का परिचालन सुधरने पर मिलेगी राहत (पेज तीन) भभुआ, नगर संवाददाता। नगर परिषद शहर में लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रही है। नोटिस दे रही है। चालान काट रही है। ठेला-गुमटी जब्त कर रही है। इसके बावजूद रोड जाम की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इसके पीछे के कारणों के बारे में पता लगाया गया तो जानकारी मिली कि ऑटो और ई रिक्शा चालकों की मनमानी से जाम लग रहा है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर हर दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। आम लोगों का कहना है कि केवल अभियान चलाने से नहीं, बल्कि स्थायी और सख्त व्यवस्था बनाने से ही जाम की समस्या दूर ...