रामगढ़, अप्रैल 8 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। नगर परिषद रामगढ़ की बोर्ड बैठक बुधवार को कार्यालय सभागार में हुई। इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष कुसुमलता कुमारी और संचालन कार्यपालक पदाधिकारी अजमल हुसैन ने किया। इस दौरान सर्वप्रथम सभी नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का माला पहनाकर स्वागत हुआ। इसके बाद नगर परिषद में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। सबसे ज्यादा पानी और सफाई की समस्या सामने आई। समाधान को लेकर नगर परिषद रामगढ़ कार्यालय में कंट्रोल रुम स्थापित करने का निर्णय हुआ। साथ ही सभी 32 वार्ड के मुख्य चौक-चौराहों पर जवाबदेह जनप्रतिनिधि और कर्मियों का नाम, पद और मोबाइल संख्या अंकित करने पर सहमति बनी। ताकि आमलोग मोबाइल के माध्यम से भी नगर परिषद रामगढ़ प्रशासन के समक्ष पानी, सफाई से जुड़ी समस्या पहुंचा सके। साथ ही सफाई से संबंधित खराब पड़े मिनी जलमीनार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.