रामगढ़, अप्रैल 17 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। खरवास खत्म होते ही नगर परिषद रामगढ़ उपाध्यक्ष रंधीर गुप्ता ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में पूजा-अर्चना कराया। साथ ही अपने चैंबर के मुख्य कुर्सी पर विधिवत रुप से बैठे। इससे पूर्व पंडित ने विधि-विधान के साथ नप उपाध्यक्ष को सपत्नीक पूजा-अर्चना कराया। इसमें बतौर अतिथि शहर के नामचीन और आमलोग शामिल हुए। सभी ने मिलकर नगर परिषद उपाध्यक्ष को बधाई दिया। साथ ही बेहतर कार्यकाल के लिए शुभकामना दी। इस बाबत नगर परिषद रामगढ़ उपाध्यक्ष ने बताया कि निर्वाचित होने के साथ जनता के कार्य में जुट गया था। लेकिन खरवास होने के कारण विधिवत रुप से अपने कार्यालय में नियमित नहीं बैठ रहा था। यह भी पढ़ें- झारखंड बार काउंसिल सदस्य निर्वाचित होने पर अधिवक्ता अब्दुल कलाम रशीदी का स्वागत अब प्रतिनिधि कार्यालय बैठ कर जनता की समस्याओं ...